फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता के घर में आरोपी की हत्या

Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
रेप पीड़िता के घर में आरोपी की हत्या
विज्ञापन
रेप पीड़िता के घर में रेप के आरोपी युवक की गला दबाकर और सिर और चेहरा ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था। पुलिस ने रेप पीड़िता के पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की भाभी की तहरीर पर रेप पीड़िता, उसके पति और एक अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर और सिर में चोट लगने से मौत होना बताई गई है। हत्या के पीछे अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग माना जा रहा हैं। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज की आशा तिवारी पत्नी अभिषेक तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका देवर अरविंद पेशे से चालक था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अरविंद को मोहल्ले की एक महिला ने फोन करके अपने घर बुलाया। वहां उसके पति और एक अन्य साथी ने गमछे से गला दबाने के बाद ईंट से मुंह और सिर कुचलकर अरविंद की हत्या कर दी। शव आरोपी के घर पर ही पड़ा मिला। आशा का कहना है कि पहले उनका परिवार कोतवाली क्षेत्र के रोशनगंज मोहल्ले में स्थित आरोपी महिला के मकान में किराये पर रहता था। यहां अरविंद के आरोपी महिला से संबंध हो गए। महिला ने संबंधों का फायदा उठाते ब्लैकमेल करने की नीयच से अरविंद के खिलाफ रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। इसी मुकदमे में वह आठ महीने जेल मे रहने के बाद 15 दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था। मृतक की भाभी आशा का आरोप है कि आरोपी महिला ने अपना पुराना मकान बेचकर उसी के मोहल्ले में मकान बना लिया। अरविंद से रुपये ऐंठने और मुकदमे में समझौता करने के बहाने शुक्रवार की रात 10 बजे फोन करके अरविंद को अपने घर बुलाया। वहां बात न बनने पर महिला, उसके पति और उसके साथी ने अरविंद की हत्या कर दी और शव अपने घर में छोड़कर फरार हो गए।सुबह तक अरविंद के घर नहीं पहुंचने पर आशा ने अरविंद का मोबाइल मिलाया लेकिन वह बंद था। आशा को शंका हुई तो वह तलाशती हुई आरोपी के घर पहुंची। घर के अंदर बरामदे में खून से लथपथ अरविंद की लाश पड़ी थी। सूचना पर कार्यवाहक प्रभारी धनंजय कुमार मौके पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


घटना के मूल में अवैध संबंध के संकेत मिल रहे हैं। लाश आरोपी के ही घर से बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
- धनंजय कुमार, कार्यवाहक प्रभारी, थाना आरसी मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें