फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां कोतवाली के सामने तार-तार हुआ कानून

Thu, 12 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
पुवायां कोतवाली के सामने तार-तार हुआ कानून
विज्ञापन
बुधवार को पुवायां कोतवाली के सामने सड़क पर कानून व्यवस्था तार-तार होती नजर आई। दबंग व्यक्ति ने एक रिक्शा चालक को कोतवाली गेट पर बेरहमी से गिरा-गिराकर खूब पीटा। यह नजारा काफी देर तक देखने के बाद मौके पर गई पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो, लेकिन कुछ ही देर बाद बगैर किसी कार्रवाई के थाने से छोड़ दिया गया। बुधवार सुबह पुवायां निवासी रिक्शा चालक पप्पू का कस्बे के एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर युवक ने रिक्शा चालक पप्पू की पिटाई की। उसने थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस आरोपी की तलाश में गई, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर रिक्शा चालक खुद आरोपी की तलाश में जुट गया। दोपहर करीब 11.30 बजे आरोपी कोतवाली के सामने होकर गुजर रहा था, जिसे देखकर पप्पू ने रोक लिया और कोतवाली चलने को कहने लगा। आरोपी के मना करने पर पप्पू ने पकड़कर ले जाने लगा। इस पर बौखलाए युवक ने पप्पू को रोड पर गिरा दिया और पीटने लग। इस दौरान युवक रिक्शा चालक के सीने पर चढ़कर बैठ गया और घूसों की बौछार करता रह। रिक्शे वाला मदद के लिए चीख रहा था, लेकिन कोतवाली के सामने की घटना होने के बाद पुलिस के कानों में आवाज नहीं पहुंची। यह नजारा देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। करीब दस मिनट रोड जाम लगता देख कोतवाली से एक सिपाही मौके पर गया और आरोपी को कोतवाली ले गया। रिक्शा चालक भी पीछे से कोतवाली पहुंचा, लेकिन उसे पुलिस ने फटकार कर भगा दिया। इसके कुछ देर बाद आरोपी युवक को थाने से घर भेज दिया गया। खास बात यह है कि घटना के समय कई दरोगा और प्रभारी निरीक्षक खुद कोतवाली में मौजूद थे। 
विज्ञापन


इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह की घटना हुई है और तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार विश्नोई, इंस्पेक्टर पुवायां

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें