कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला दिलवारगंज से बुधवार की दोपहर सट्टा लगवाने वाले दो हाईटेक सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सट्टे बाज आईपीएल के साथ-साथ पर्चियों से भी सट्टा लगवाते थे। उनके पास से एक लैपटॉप और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। सट्टे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दोपहर करीब तीन बजे एक परचूनी की दुकान में छापा मारा। वहां से पुलिस ने दो युवकों को एक लैपटॉप, चार मोबाइल, सट्टे की पर्चियों और करीब 17 सौ नगदी बरामद की है। पकड़ गए दोनों युवक मोहल्ले के अलोक गुुप्ता और शिवम गुप्ता हैं। इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय के मुताबिक दोनों युवक मोबाइल के माध्यम से आपीएल और पर्ची वाला सट्टा लगाते थे। इनके सट्टे का हर घंटे ड्रा होता था। कॉपी में लिखने के बजाय यह लैपटॉप में सट्टे की इंट्री करते थे।