फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशी में पुलिस पर रुपये निकालने का आरोप 

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा करने के दौरान गिरफ्तार किए गए युवक ने पुलिस पर जामा तलाशी के दौरान रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया। जांच में मामला झूठा पाया गया। रोजा के न्यू चर्च कालोनी निवासी विनीत सिंह को अलीजई मोहल्ले से 100 डायल पुुलिस रविवार रात 9.30 पकड़कर सदर थाने ले गई। विनीत ने आरोप लगाया कि जामा तलाशी के दौरान सदर थाने में पुलिस ने उसके पास से ढाई हजार की नकदी और मोबाइल निकाल कर कब्जे में ले ली। सोमवार सुबह उसे जब रुपये  वापस किए गए तो उसमें से 1470 रुपये गायब थे। मामले की शिकायत इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह से की गई तो उन्होंने 100 डायल पुलिस और ड्यूटी पर तैनात मुंशी से जानकारी कर पड़ताल की तो मामला झूठा पाया गया। 100 डायल पुलिस ने बताया कि जामा तलाशी के दौरान वीडियो रिकार्डिंग की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें