अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब के लिए कुुख्यात सांसिया कालोनी में संयुक्त रूप से छापा मारकर आबकारी टीम ने सैकड़ों लीटर लहन नष्ट करने के साथ ही शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। दोपहर में खीरी, बरेली और शाहजहांपुर की आबकारी टीम ने पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के सांसिया कालोनी में छापा मारा। टीम में कई वाहनों का काफिला था। लिहाजा वाहनों को देखते ही कच्ची शराब बनाने वाले पुरूष अपने-अपने घरों से भाग निकले। टीम ने कॉलोनी पहुंचकर वहां सैकड़ों लीटर लहन नष्ट किया और मौके पर मिले शराब बनाने के उपकरण अपने साथ लेे गई। टीम में लखीमपुर के आबकारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा, बरेली के अरविंद मिश्रा और धर्मेंद पांडे, शाजहांपुर के आशीष सिंह आदि शामिल रहे। एसओ ऋषि देव सिंह ने बताया कि आबकारी टीम छापा मारकर वहीं से वापस चली गई। टीम ने थाने में वापसी में बरामद माल आदि की कोई जानकारी नहीं दी।