पथराव व मारपीट में 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नगर के मोहल्ला नितगंजा में बच्चाें के बीच हुए विवाद ने उस समय विकराल रूप ले लिया जब दो समुदायाें के लोग आपस में भिड़ गये। इसके बाद एक समुदाय के लोगाें ने दूसरे पक्ष के घर में घुस कर जमकर पथराव व मारपीट की। इससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। शनिवार की रात लगभग नौ बजे हुए विवाद के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर आसपास के थानाें का पुलिस फोर्स, क्यूआरटी बुलाकर घटना स्थल पर तैनात कर दिया गया है। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार नितगंजा निवासी राजकीय ठेकेदार संजीव गुप्ता व उनके पड़ोसी अयूब की बेटियाें की रविवार को शादी थी। दोनाें ही जगह रिश्तेदार हुए थे। संजीव के घर मांगलिक कार्य चल रहे थे। संजीव के भतीजे व अयूब के परिवार के बच्चाें के बीच विवाद हो गया। जिसे परिवार के लोगाें ने समझाबुझा कर शांत कर दिया। संजीव का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही अयूब पक्ष के लगभग दर्जन भर लोगाें ने गाली गलौज, पथराव तथा मारपीट शुरू कर दी। इससे संजीव के घर में भाई प्रदीप कुमार उर्फ दीपू, भतीजा मंथन गुप्ता, बहन शोभा गुप्ता, भांजा आशीष व पुत्र शिवम गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। प्रदीप का हाथ टूट गया तथा सिर फट गया। पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर छापा मारकर तीन आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया। दर्जन भर लोगाें के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। है। आरोपियों में मोहल्ला नितगंजा निवासी अयूब, याकूब, अवसार, अकील, शकील, शराफत, सलामत, हबीब, मोबीन, जहीर, इसरार तथा एक अज्ञात शामिल है। पुलिस ने इसरार, जहीर व अवसार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देर रात घटनास्थल पर एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय ने घटनास्थल पर दौरा किया तथा अधीनस्थाें को दिशा निर्देश दिये।