फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंतापुर में कमरे में फंदे  पर लटकी मिली महिला

Mon, 01 Aug 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पैंतापुर गांव में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। विवाहिता की छह साल पहले शादी हुई थी। कोई संतान न होने के कारण अवसाद में रहती थी। मौके से उसके ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पैंतापुर में तेंद्रा उर्फ  सरोजनी उम्र 27 साल पत्नी किशनपाल का शव साड़ी के फंदे से कमरे में पंखे के हुक से लटकता मिला। उसकी ससुराल के सभी लोग मौके से फरार थे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। 
मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि मृतका सरोजनी का मायका पसगवां थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में है। छह साल पहले ही उसकी शादी गांव के किशनपाल के साथ हुई थी। संतान न होने से वह अक्सर दुखी रहती थी, लेकिन ससुरालियों के मौके से फरार होने से तरह-तरह की आशंकाओं को बल मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र देव पाठक ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। मृतका के मायके पक्ष के लोगों को सूचना भेजी गई है, जिनके देर शाम तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें