एएसपी के निर्देश के बाद ट्रक पर फर्जी तरीके से टेंपो की नंबर प्लेट लगाने वाले चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 28 मई की रात रोजा मंडी के ट्रांसपोर्टर उत्तम कुमार ने 360 कट्टे बासमती चावल भेजने के लिए ट्रक बुक किया था। चालक ने बिल्टी में जो नंबर बताया वह परिवहन विभाग की बेवसाइट पर नंबर टेंपो का निकला था। शक के आधार पर चालक बाबर निवासी कपोरी थाना अंबेटा जिला सहारनपुर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। चार दिन तक पुलिस ट्रक मालिक कमील खां निवासी सहारनपुर को बुलाती रही, लेकिन वह नहीं आया। रविवार को रोजा थाने में एएसपी राजेश कुमार का ओआर था। रविवार को अमर उजाला में छपी इसकी खबर के बारे में पूछने पर पूरा राज सामने आ गया। एएसपी के आदेश पर ट्रक चालक, उसके मालिक के खिलाफ एसआई संतोष सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच में इस ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मंगलौर जिला सहारनपुर और हरिद्वार से माल लूटने के संकेत मिले हैं, जहां के थानो में रिपोर्ट होने के संकेत मिले है।