एक कंपनी में जमा रुपये वापस न मिलने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे खफा भुक्तभोगी बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर जाकर एसपी से हमले और आरोपियों को जेल भिजवाए जाने की मांग की। गांव मुड़िया वैश्य निवासी सुखदेव सिंह ने एसपी को बताया कि शाहजहांपुर के दो लोगों ने एक कंपनी बनाकर उसको सदर बाजार शाखा में ब्रांच मैनेजर बनाया था। कंपनी के डॉयरेक्टरों ने उसका व अन्य लोगों का काफी रुपया हड़प लिया। इस मामले में उसने पुवायां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी कंपनी को बंद कर भाग जाना चाहते हैं, अभी तक पुलिस ने नामजदों पर कार्रवाई नहीं की है। गांव कोरोंकुइयां के आरिफ खां, अनावा के रामवीर और रहीस ने भी कंपनी के डॉयरेक्टरों पर जमा रुपये वापस नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है।