चोरों ने नकब लगाकर डेढ़ लाख का माल उड़ाया
शनिवार रात बेखौफ चोरों ने जमुका दोराहा स्थित एक किराना की दुकान को निशाना बनाया। वहां नकब लगाकर चोर पांच हजार रुपये नगदी सहित करीब डेढ़ का माल उड़ा ले गए। इलाके में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। आदर्श नगर नसीम अली की जमुका दोराहे पर किराना की दुकान है, जिसमें वह थोक का भी काम करते हैं। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। नसीम के मुताबिक रात चोर दीवार में नकब लगा दुकान के अंदर घुस गए। नसीम ने रविवार की सुबह दुकान खोली तो सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। दुकान में रखे पांच हजार रुपये, गुटखे और अन्य सामान गायब था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास जाकर देखा तो पड़ोस के खेत खाली बैग पड़े मिले। इसके बाद नसीम ने थाने जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आसपास के लोग ही चोरी में शामिल हो सकते हैं। हो सकता है। ओपी गौतम, एसआई, थाना रोजा