कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हाईवे के निकट एक खेत से नौ बाईकें बरामद की हैं। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जानकारी मिली कि चोरी की बाइकों की खरीद फरोख्त करने वाले तीन लोग कटरा की ओर से आ रहे हैं। इस पर एसआई संतोष कुमार टीम के साथ सरऊ पुलिया के समीप पहुंचे और चोरी की बाइकों पर सवार तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूंछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम मिथलेश पुत्र मिश्रीलाल निवासी लाला तेली बजरिया शाहजहांपुर, वीरेंद्र कुमार पुत्र पूरनलाल निवासी गांव चकरपुर, थाना भमोरा जिला बरेली और अमन सिंह निवासी मोहल्ला बगिया,अल्हागंज बताया। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे लाइन के समीप एक खंडहर से छह बाइकें और बरामद हुईं । जिनमें दो हीरो हांडा,पैशन,दो हीरो हांडा स्प्लेंडर,बिना नंबर की टीवीएस अपाचे,बजाज डिस्कबर बरामद हुई हैं। बरामद बाइकों के नंबरों को ट्रेस कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बरामद बाइकें फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर,गोला,नोएडा आदि शहरों से चुराई गई हैं। पकड़े गए सभी शातिर अपराधी हैं और पहले भी चोरी की बाइक बरामद होने पर अन्य थानों की पुलिस और क्र्ताइम ब्रांच द्वारा जेल भेजे जा चुके हैं।