फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

Wed, 30 Aug 2017 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
निगोही थाना क्षेत्र के गांव रामपुर स्थित मायके में 25 वर्षीय अनुराधा ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों का आरोप है कि ससुराली बाइक की मांग कर रहे थे। इसी वजह से उसने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतका की शादी दो महीने पहले कांट थाना क्षेत्र के गांव मोतिहासा के नीरज से हुई थी। गांव रामपुर संडाखास निवासी माखनलाल पुत्र टाकनलाल ने बताया कि शादी की पहली विदा के बाद चौथे दिन बहन को वह विदा कराकर मायके ले आया। इसके बाद ससुराल वाले बहन को लेने नहीं आए। आरोप लगाया कि मोबाइल फोन पर जब भी कभी बहन की बात हुई तो नीरज ने बाइक दिलाने की मांग शुरू कर दी। इस पर उसने और उसके परिवार वालों ने कहा कि कुछ दिन रुक कर कांट में मकान के लिए जगह खरीदकर दे देंगे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। मंगलवार को बहन की ससुराल वालों से मोबाइल पर बात हुई तो उसने देवर से बात होने की जानकारी दी लेकिन बात क्या हुई, यह नहीं बताया। इसके बाद से वह कुछ गुमसुम हो गई। बुधवार शाम लगभग सात बजे उसने रस्सी से गले मेें फांसी का फंदा कसा और कमरे में कुंडे से लटक गई। माखनलाल ने बताया कि उस वक्त परिवार के लोग घर के बाहर हो रहे नाली निर्माण कार्य को देख रहे थे। जब उसने मकान के अंदर जाकर बहन को आवाज लगाई तो जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से भिड़ा था, जब उसने धक्का देकर खोला तो सामने बहन की लाश लटकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। निगोही थाने के कार्यवाहक प्रभारी आरके शर्मा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें