फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या, लूट का आरोपी तमंचे के साथ पकड़ा

Sun, 11 Oct 2015 10:36 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही क्षेत्र के गांव निघुईया में आठ महीना पहले भैंस लूट की कोशिश में लाल बहादुर की हत्या करने वाले शातिर अपराधी इस्लाम को कोतवाली पुलिस ने निगोही पुलिस के सहयोग से रविवार को पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, चोरी की बाइक और पुलिस का फर्जी आईकार्ड बरामद हुआ है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव निघुईया में रहने वाले लाल बहादुर की 15 फरवरी 2015 को क्षेेत्र के शातिर अपराधी इस्लाम ने भैंस लूट का कोशिश की थी। लालबहादुर के विरोध करने पर इस्लाम ने छुरी से हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस काफी दिनों से हत्या का सुराग लगाने में लगी हुई थी। निगोही पुलिस के सहयोग से कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस्लाम शहर में घूम रहा है। कोतवाली पुलिस ने राजघाट चौकी के पास से दोपहर करीब 11.30 बजे इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। तलाश लेने पर उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, पुलिस का फर्जी आईकार्ड और चोरी की बाइक बरामद हुई है। इस्लाम ने पुलिस के सामने लाल बहादुर की हत्या की बात कबूल कर ली है। उसके खिलाफ निगोही और सिंधौली थाने में लूट और डकैती के आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने बाद जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल केके तिवारी, एसआई धर्मेंद्र सिंह, निगोही एसओ वीके मिश्रा, हेड कांस्टेबिल राजेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें