फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर के गार्ड को मारी गोली

Tue, 03 Oct 2017 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में हाईवे पर हरदोई बाईपास स्थित मोबाइल टावर के गार्ड को सोमवार रात एक व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता की ओर मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि गोली मारने वाला व्यक्ति चोरी के इरादे से टावर पर जनरेटर के पास आया था। देख लेने पर उसने फायर कर दिया। घायल को पहले जिला अस्पताल, फिर यहां से किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना कलान क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी 26 वर्षीय मुनीश कुमार हरदोई र्बाईपास स्थित रिलायंस मोबाइल टावर पर बतौर गार्ड नौकरी करते हैं। सोमवार रात लगभग 11 बजे टावर परिसर में थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के सरायकाइयां का निवासी गिरधारी घुस आया। आरोप है कि वह जनरेटर के पास पहुंचकर चोरी की फिराक में था, तभी आहट पाकर मुनीश जनरेटर की तरफ गया, इतने में उसने गोली चला दी, जो मुनीश के पेट में लगी और वह लहूलुहान हो वहीं गिर गया। उसे मरा समझकर आरोपी भाग गया। फायर की आवाज सुनकर कुछ दूर रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। रोजा और आरसी मिशन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर रात में 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से परिवार वाले उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए। मामले में घायल गार्ड के पिता अमरपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें