फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साई भीड़ ने सीएचसी में डाला ताला, किया हंगामा

Mon, 17 Jul 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
protest
विज्ञापन
सीएचसी में डॉक्टर के किशोरी से दुराचार का मामला 
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टर के किशोरी से दुष्कर्म करने की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। भीड़ ने सीएचसी में ताला डाल दिया। स्टाफ से अभद्रता की और दवा लेने आए रोगियों को भगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा कर रहे युवक सीएचसी में डाले गए तालों की चाबियां लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष ने ताले तुडवाकर अस्पताल खुलवाया। सुरक्षा की दृष्टि से सीएचसी पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बता दें कि सीएचसी जरीनपुर में तैनात डॉ. नरेंद्र कुमार ने रविवार दोपहर गांव की एक किशोरी को अपने सहयोगी से बुलवाया और फिर उसे दवा वितरण कक्ष में बंदकर दुराचार किया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर डॉ. नरेंद्र और उसके सहयोगी संतोष उर्फ सतीश यादव के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन भारती ने बताया कि सोमवार सुबह 10:30 बजे सीएचसी खुलने पर ग्रामीणों ने वहां आकर हंगामा करते हुए स्टाफ से अभद्रता शुरू कर दी। भीड़ ने चौकीदार से सीएचसी की चाबियाें का गुच्छा छीन लिया और दवा लेने आए रोगियों को भगाकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। डॉ. भारती ने फोन से इसकी सीएमओ और थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह 11:30 बजे पुलिस लेकर सीएचसी पहुंचे। पुलिस को देखकर हंगामा कर रहे लोग भाग गए। एसओ ने सीएचसी के मुख्य द्वार पर पड़ा ताला तुड़वाकर व्यवस्था सुचारू करवाई। थानाध्यक्ष ने सुरक्षा की दृष्टि से सीएचसी पर पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें