फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर भटकती हुई मिली बच्ची जीआरपी ढूंढ रही अभिभावकों को

Thu, 08 Jan 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रा के दौरान मां-बाप से दस वर्ष की बच्ची बिछड़ गई। बच्ची से पूछताछ करने के बाद जीआरपी उसे घर पहुंचाने की हर मुमकिन कोशिश में लगे हैं। बृहस्पतिवार को वह ट्रेन से स्टेशन पर उतर गई थी। जीआरपी उसके द्वारा बताए गए गांव का पता कराने में लग गई है, जिससे उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह के वक्त डाउन लाइन पर जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस से बच्ची शहर के स्टेशन पर उतर गई। इसी दौरान ट्रेन चली गई। इसके बाद बच्ची स्टेशन पर भटकने लगी। जीआरपी की नजर उस पर पड़ी, तो उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ सही नहीं बता सकी। अपना नाम साजिदा और गांव का नाम शेरपुर और नाना का गांव कलछना बता रही है। थाने या जिले के बारे में भी वह कोई जानकारी नहीं दे सकी।
इस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, संभल, पीलीभीत आदि जिला मुख्यालयों पर इस बाबत सूचना दे दी है। उपाध्याय ने बताया कि बच्ची को उसके घर पहुंचाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। उसके घर के संबंध में पता चलते ही सिपाही के साथ भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें