फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेली में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, गोली से कई घायल

Fri, 15 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
खेत पर गन्ना बुवाई के दौरान हुई मामूली कहासुनी में लगभग एक दर्जन लोग लाठी डंडा, कांता और गोली से घायल हो गए। दोनों ओर से क्रास एफआईआर सिंधौली थाने में दर्ज करवाई गई है। 
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव सुहेली का है। गांव के लल्लूराम अपने खेत पर गन्ने की बुवाई कर रहा था। इस दौरान गांव के ही रक्षपाल से विवाद हो गया। बातचीत इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मामला मारपीट तक आ गया। इस दौरान पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और कांता गोली भी। इससे दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। मारपीट के दौरान एक पक्ष के द्वारा चलाई गई गोली से उसी पक्ष के 65 वर्षीय जगदीश सिंह घायल हो गए। उनके ही किसी साथी के द्वारा चलाई गोली उनके पांव में लगी। इस दौरान सिंधौली थाने में लल्लू सिंह पक्ष के ओमप्रकाश, सुधा, रानी, राजो, मीना, रामवती, मालती, शीला, विमला आदि घायल हुए हैं। इनकी ओर से अजय पाल ने मारपीट गाली गलौज जान से मारने की नीयत से फायर करने का मुकदमा सत्यपाल, धर्मेंद्र, महिपाल, जगदीश, हरिनंदन, रामचरन पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दूसरे पक्ष के  जगदीश ने  संजीव, लल्लू, कुन्नू, सर्वेश, अजयपाल, रघुवीर, रामप्रकाश, ओमप्रकाश पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें