फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Fri, 21 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवानी की हत्याकर साक्ष्य मिटाने के मामले में नामजद मनोज यादव समेत सभी आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। गुरुवार को मनोज, शिव सिंह और शिक्षिका नीरज के घर कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए गए। 
विज्ञापन

 गांव भिलावां के मनोज यादव का पत्नी रेखा से विवाद चल रहा है। रेखा पति से अलग शाहजहांपुर में रहती है। मनोज यादव का गांव में ही राजधानी पब्लिक इंटर कॉलेज है। वह परिवार सहित कॉलेज परिसर में ही रहता है। रेखा के तीन बच्चे पुत्री शालिनी, पीहू और पुत्र निखिल मनोज के पास ही रहते थे। छह अप्रैल की शाम रेखा देवी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी पुत्री शालिनी को जहर देकर और जलाकर मार दिया गया है। पुलिस ने कॉलेज परिसर में जल रही शालिनी की चिता को बुझाकर अधजला शव बरामद किया था।
रेखा की ओर से मनोज यादव, शिक्षिका नीरज देवी, शिव सिंह और मनोज के पिता रामकुमार के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रामकुमार को कॉलेज स्थित आवास से मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों को शरण देने के आरोप में नीरज देवी के पति विजय सिंह को जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मनोज यादव, शिव सिंह के घर के आसपास मुनादी कराई और दोनों के घर सीआरपीसी की धारा 182 का नोटिस चस्पा कराया। नोटिस में कहा गया है कि यदि वे तीन दिन में हाजिर नहीं हुए तो घर में रखे सामान की कुर्की कर ली जाएगी। ऐसा ही नोटिस नीरज देवी के शाहजहांपुर स्थित आवास पर भी चिपकाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें