फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर कीमैन की मौत

Wed, 28 Oct 2015 08:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरा स्टेशन के पास रेलवे टै्रक पर काम कर रहे कीमैत 56 वर्षीय रामपाल बुधवार की सुबह डाउन लाइन पर हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

तिलहर के गांव नवदिया निवासी रामपाल पीडब्ल्यूआई में कीमैन के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक उनकी बंथरा स्टेशन के पास ड्यूटी थी। वह सुबह करीब साढ़े सात बजे डाउन लाइन की पटरी के बोल्ट कस रहे थे, तभी उनकी रिंच फंस गया। इसी बीच बरेली की तरफ से हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस आ गई, जबकि डाउन लाइन पर मालगाड़ी निकल रही थी। बचने के प्रयास में हावड़ा-अमृतसर की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में काम कर रहे साथियों ने हादसे की सूचना पॉवर केबिन में दी। बंथरा स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव देखकर स्टेशन पर मचा कोहराम
हादसे के बाद मृतक के परिवार वाले रेलवे स्टेशन पहुंच गए। उनका शव देखकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। पत्नी किशोरी देवी पति का शव देखकर गश खाकर गिर पड़ी। मृतक के चार बेटे और चार बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें