फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर  लाखों की चोरी

Thu, 25 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर  लाखों की चोरी 
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील शर्की की तीन खंभा गली में बुधवार की रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नगदी उड़ा दी। मकान मालिक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मौके का मुआयना किया। 
विज्ञापन

तीन खंभा गली निवासी रेहान खां लखीमपुर खीरी में एक कार कंपनी के शोरूम में मैनेजर हैं। उनकी मां शबनम बेगम अपनी बहन नजमा बेगम के साथ यहां रहती हैं। बुधवार की शाम शबनम बेगम अपनी नजमा के साथ घर में ताला डालकर अपनी बेटी मैनाज के घर शाहबाद (हरदोई) गई थीं। बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले उनके देवर शाकिर खां ने मकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना रेहान को दी। रेहान अपनी मां के साथ यहां पहुंचे तो देखा की चोर बैठक के दरवाजे में लगा तोड़कर घर के अंदर घुसे। चोराें ने कमरे का तोड़कर अंदर रखी अलमारी का लॉक तोड़कर एक सोन के हार का सेट, दो सोने की अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायल, कीमती हाथ की घड़ी, एक गैस सिलेंडर, कीमती साड़ियां, 18 हजार की नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। रेहान की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। 
कचहरी में वकील का पर्स उड़ाया 
शाहजहांपुर। कचहरी परिसर में बुधवार को जेब कतरे से एक वकील की जेब से पर्स उड़ा दिया। वकील की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
रोजा क्षेत्र की लोक बिहार कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार मिश्र कचहरी में वकालत करते हैं। बुधवार को दोपहर में कचहरी परिसर में वह कोर्ट जा रहे थे, तभी भीड़ का फायदा उठाकर किसी जेब कतरे ने उनकी जेब से पर्स उड़ दिया। पर्स में करीब साढ़े पांच हजार रुपये और अन्य जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें