फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरनतलैया में मीटर बाईपास करके हो रही बिजली चोरी

Mon, 09 Feb 2015 08:34 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनाढ्यों की बस्ती में शुमार शहर केमोहल्ला घूरनतलैया में भी मीटर बाईपास करके बिजली की धड़ल्ले से चोरी हो रही है। पॉवर कारपोरेशन के अफसरों द्वारा सोमवार को वहां चलाए गए कनेक्शन चेकिंग अभियान के दौरान ऐसे तीन मीटर पकड़े गए जिनमें वास्तविक लोड की तुलना में रीडिंग बहुत कम मिली। तीनों मीटर जांच के लिए सील कर दिए गए। इस दौरान वहां लगाए गए कैंप में 6.45 लाख रुपये जमा हुए। बकाया बिल जमा नहीं करने वाले 20 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

घूरनतलैया में कई दिन से चेकिंग जारी रहने के बावजूद बिजली चुराने से संपन्न परिवारों के लोग बाज नहीं आ रहे हैं। वहां लगाए गए कैंप को दोपहर तक बेहतर रिस्पांस नहीं मिला तो एसडीओ स्तर की दो टीमों ने इलाके में पेट्रोलिंग शुरू कर दी। घर-घर कनेक्शन चेक करने पर तीन ऐसे मीटर पकड़े जिन्हें बाईपास और शंट करके बिजली जलाई जा रही थी। ऐसे मीटरों की टेस्टिंग डिवीजन में जांच कराकर संबंधित उपभोक्ताओं पर आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।
एसडीओ बृजेंद्र गौतम के अनुसार चेकिंग के दौरान जिन उपभोक्ताओं ने बकाया रकम जमा कराने में आनाकानी की, उनके कनेक्शन काट दिए गए। कैंप में मौजूद साउथ सेक्टर के एसडीओ इंद्रराज यादव ने 21 कनेक्शनों के लोड बढ़वाए और ओटीएस के तहत 28 रजिस्ट्रेशन कराए। चेकिंग और कैंप की व्यवस्था में जेई अलंकृत मिश्रा, धर्मेंन्द्र यादव, टीजीटी सुखपाल, राकेश चंद्र, वीके अवस्थी, सत्येंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें