फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौगोलिक स्थिति जानने  पहुंची आरएएफ की टीम

Fri, 30 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
भौगोलिक स्थिति जानने  पहुंची आरएएफ की टीम - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के निर्देश पर शुक्रवार को पुवायां पहुंची रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की टीम ने क्षेत्र में आकर भौगोलिक स्थिति, प्रमुख स्थानों आदि के बारे में जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 104 रैपिड एक्शन फोर्स अलीगढ़ के असिस्टेंट कमांडेंट कासिफ फहीम के नेतृत्व में 24 सदस्यीय टीम शाहजहांपुर पहुंची। टीम शाहजहांपुर के बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में ठहरी हुई है। शुक्रवार को टीम के कुछ सदस्य जलालाबाद गए, जबकि आरएएफ के इंस्पेक्टर एके तिवारी, एएसआई शशिभूषण और हवलदार अजयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम के बाकी सदस्य पुवायां पहुंचे। टीम ने सिंधौली, बंडा, खुटार और पुवायां थाने पहुंचकर जानकारी हासिल की। 
असिस्टेंट कमांडेंट कासिफ फहीम और इंस्पेक्टर एके तिवारी ने बताया कि ग्रह मंत्रालय के निर्देश पर उनकी टीम क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थल, सड़कें, नहर, नदियां, रेल लाइन, असलहा धारकों की जानकारी जुटा रही है। आपातकाल में गृह मंत्रालय इस जानकारी का उपयोग कर सकेगा। टीम जिले की सभी तहसीलों में जाकर जांच करेगी और रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपेगी। पुवायां के कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने टीम का सहयोग कर तमाम जानकारियां उपलब्ध कराईं। 
विज्ञापन

आरएएफ की टीम को देखकर लोगों की उत्सुकता बढ़ी
पुवायां। आरएएफ की 12 सदस्यीय टीम को खुटार, बंडा, पुवायां और सिंधौली में घूमता देख नागरिकों में बेहद उत्सुकता रही और लोग टीम के बारे में जानकारी करने का प्रयास करते देखे गए। भारतीय सेना के पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल ऑपरेशन करने के बाद देश भर में हाई अलर्ट है। नागरिक भी चौकन्ने हैं और हमले की बाद की स्थितियों के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए टीवी और रेडियो के साथ ही अखबारों का सहारा लिया जा रहा है। इस सबके बीच आरएएफ की टीम को क्षेत्र में घूमते देख लोगों को लगा कि टीम को क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें