फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के साथ किया रेप, रिपोर्ट दर्ज 

Tue, 14 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 देवर ने अपनी भाभी के साथ रेप कर दिया। शिकायत करने पर पति समेत अन्य ससुरालियों ने पीट कर बहू को घर से निकाल दिया। पुलिस ने देवर-पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज की है। हरदोई थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी निगोही कस्बे निवासी एक व्यक्ति से 28 फरवरी 2008 को की थी। शादी के बाद उसकी पुत्री कई बार अपनी ससुराल आई-गई। इस बीच देवर आए दिन उससे छेड़छाड़ करता रहता था। इससे तंग आकर उसकी पुत्री मायके चली गई। रविवार को शाम छह बजे उसकी पुत्री ससुराल आई तो देवर फिर उसके कमरे में पहुंच गया और उसके साथ रेप किया। पुत्री ने काफी शोर मचाया, लेकिन कोई ससुराली उसे बचाने नहीं आया। पुत्री ने जब इसकी शिकायत पति, ससुर और सास से की तो इन लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
रजी अहमद, एसओ निगोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें