फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 28 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अगौना बुजुुर्ग में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के सात घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। गांव अगौना बुजुर्ग के जयजयराम के पुत्र 28 वर्षीय बबलू ने बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। लगभग 11 बजे परिवार के लोगों ने कमरा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो बबलू का शव फांसी पर झूल रहा था। इससे घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी लेकिन शाम छह बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बबलू की मौत से मां सरला देवी, पत्नी मुनीशा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि शाम को सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें