फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज संबंधों के चलते हुई थी कल्पराम की हत्या

Sun, 12 Jun 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
नाजायज संबंधों के चलते हुई थी कल्पराम की हत्या
विज्ञापन
नाजायज संबंधों का खुलासा होना ही कल्पराम की हत्या का कारण बना। हत्या के दौरान विरोध करने पर हमलावरों के निशाने पर कल्पराम का बेटा मोनू भी आ गया था, लेकिन वह भाग्य से बच गया। यह खुलासा उक्त हत्याकांड में शामिल लालाराम ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। मालूम हो कि 22 मई की रात गांव रैपुरा निवासी कल्पराम तथा उसका करीब 15 साल का बेटा मोनू गांव से करीब पांच किमी दूर पालेज की रखवाली को गए थे। 23 मई की सुबह खेत में ही कल्पराम का रक्तरंजित शव तथा साथ में लहूलुहान अवस्था में उसका बेटा मिला था। इस मामले में मृतक की पत्नी माया देवी ने गांव के ही शिवपाल, नन्हें, मदनपाल, लालाराम समेत तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ  पति को रंजिशन मार डालने का मुकदमा दर्ज करवाया था। बीते दिन पुलिस ने लालाराम को दबोचने के बाद उससे घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार लालाराम ने बताया कि कल्पराम की हत्या में शामिल इन आरोपियों में से एक की पत्नी के साथ मृतक के बड़े पुत्र के नाजायज संबंध थे। इस बात की जानकारी होने पर मृतक के साथ उसका झगड़ा भी हुआ था, लेकिन इसके बाद भी संबंध बरकरार रहे तो उसने उन लोगों को सबक सिखाने की योजना बना डाली, जिसमें उन चार लोगों के अलावा गांव का ही मोरपाल भी शामिल था। बताया कि उक्त रात सभी लोग खेत पर पहुंचे। सभी के पास गड़ासे, भाला व चाकू आदि थे। कल्पराम के खेत के कुछ दूर बैठकर उन लोगों ने शराब पी और थोड़ी ही देर बाद कल्पराम पर हमला बोल दिया। इस दौरान विरोध करने पर उसने कल्पराम के बेटे मोनू के सिर पर चाकू से कई वार किए, लेकिन वह बच गया जबकि कल्पराम के मरते ही वे लोग वहां से भाग निकले। पुलिस ने लालाराम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक गड़ासा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें