फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी युवक ने जहरीला  पदार्थ खाकर जान दी

Fri, 31 Mar 2017 12:22 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के आदी युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इलाज करने वाले डॉक्टरों ने का कहना है कि युवक जहरीला पदार्थ खाकर अस्पताल में आया था। जबकि घरवालों ने कहा कि वह शराब पीने का आदी था। उन्होंने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाए शव का ऐसे ही अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

चौक कोतवाली शहर के मोहल्ला घूरनतलैया निवासी 40 वर्षीय गोपाल उर्फ दिवाकर आरसी मिशन क्षेत्र में एक ढाबे पर काम करता था। बुधवार दोपहर पौने तीन बजे उसकी हालत खराब हो गई। हालत बिगड़ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात लगभग 11 बजे इलाज के दौरान अचानक उसकी हालत एकदम बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। उसके पास मिली मोबाइल नंबर डायरी के जरिए घर वालों को सूचना दी गई। मृतक के परिवार में पत्नी रुचि सक्सेना और नौ वर्ष का बेटा उत्कर्ष व छह वर्ष की बेटी उत्कर्षिता हैं। जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज संदेश सिंह यादव ने बताया कि मृतक के पास एक मोबाइल नंबर वाली डायरी से मिले मोबाइल नंबर से घर वालों को जानकारी दी गई। बताया कि उसका एक घर नई बस्ती रेती आरसी मिशन में भी है। गोपाल की पत्नी व सास-ससुर ने बताया कि वह शराब पीने के आदी थे, इसलिए वह लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। इस पर शव का पंचायतनामा भरकर शव को बिना पोस्टमार्टम के घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें