फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में तीन यात्रियों को जहरखुरानों ने लूटा

Mon, 08 Jun 2015 08:49 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस में सफर कर रहे तीन यात्रियों को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। सोमवार सुबह थाना सदर बाजार के एक होमगार्ड ने बेहोशी की हालत में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक थोड़ा होश आने पर खुद को नेपाल का रहने वाला बता रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस में यात्रा के दौरान जहरखुरानों का शिकार होने वाले लोगों को रोडवेज चालक और परिचालक ने लावारिस हालत में रोडवेज स्टैंड पर उतार दिया। थाना सदर बाजार के एक होमगार्ड ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें अत्यधिक मात्रा में नशीला पदार्थ दिया गया था। दोपहर बाद एक व्यक्ति को थोड़ा होश आया तो वह सिर्फ इतना ही बता सका कि वह नेपाल का रहने वाला है। दूसरा व्यक्ति उसका साथी है। तीसरे व्यक्ति को वह नहीं जानता। उसके मुताबिक वह भुज में काम करते हैं। जहरखुरान उसके पास से मोबाइल, रुपये और सामान ले गए। बाकी दोनों को होश नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें