फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे जाम करने वाले 63 लोगाें पर मुकदमा

Thu, 02 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर हाइवे जाम करने वाले भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के 63 कार्यकर्ताआें व पदाधिकारियाें के खिलाफ  कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराआें में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल दयांचद्र शर्मा ने बताया कि शांति पूर्वक सभी को अपनी बात कहने का और सत्याग्रह करने का हक है, लेकिन हाइवे जाम करके आम जनता तथा असहाय लोगाें को मुसीबत में डालने के कृत्य को अनदेखा नहीं किया जा सकता। कोतवाल की ओर से यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बाबू गंगवार, हरपाल यादव, प्रमोद वर्मा, जवाहरलाल यादव, सीताराम गंगवार, योगेंद्र पाल शाक्य, कांताप्रसाद, राजेंद्र यादव, सुनील यादव, शकुुंतला, जमुना देवी, रामबेटी, डल्ला देवी सहित 50 लोगाें के खिलाफ  आईपीसी की धारा 147/ 341 तथा 7 क्रिमनल लॉ अमेंडमेंट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें