थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव शमशीपुर में रहने वाले अमर सिंह की 30 वर्षीय पत्नी गुड्डी पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर बरेली ले जाते समय गुड्डी ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
अमर सिंह अपनी पत्नी गुड्डी और बेटे सचिन के साथ पांच दिन पहले बाइक से मिर्जापुर क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में बुधवाना-मिर्जापुर रोड पर मिलकिया मोड़ के पास अमर सिंह बाइक रोककर बेटे को पेशाब करा रहे थे तभी सड़क किनारे खड़ी गुड्डी को तेज रफ्तार डग्गामार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें शहर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार रात हालत बिगड़ने पर गुड्डी को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।