फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल शॉप समेत तीन ठिकानों को चोरों ने बनाया निशाना

Thu, 16 Jun 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
मॉडल शॉप समेत तीन ठिकानों को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई द्वितीय में बुधवार की रात चोरों ने मॉडल शॉप, दवा एजेंसी और सरकारी ठेकेदार के ऑफिस को निशाना बनाकर हजारों की नगदी और कीमती शराब पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात मॉडल शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मोहल्ला बाडूजई द्वितीय में स्टेशन रोड स्थित मॉडल शॉप में बुधवार रात करीब सवा दो बजे चोर छत की रात अंदर कैंटीन में प्रवेश हुए। चोर अंदर दरवाजे का लॉक तोड़कर शराब के शोरूम में घुस गए। सीसीटीवी फुटेज में घुसे दोनों चोरों ने सबसे पहले गल्ले में रखी नगदी करीब 19 हजार रुपये अपनी जेब में भरे। इसके बाद चोरों ने रैक में लगी महंगी ब्रांडेड शराब ब्लैक डॉग की पांच बोतल, 100 पाइपर की तीन बोतल, वेट 69 की चार बोतल, सिगभनेचर की तीन बोतल और मैक्डॉवल प्रीमियम की एक बोतल चोरी कर ली। एक चोर की नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ गई इसके बाद वह शोरूम से मुंह छुपाकर निकल गए। दोनों चोरों में एक एक चोर बनियान पहन रखा था और उसने अपने शरीर पर चिकना पदार्थ लगा रखा था। चोरों ने अंदर बनी कैंटीन का ताला तोड़कर एक थैला उठाया और उसमें शराब की बोतल रखकर फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने मॉडल शॉप के पीछे वाली मालगोदाम रोड पर  मोहनगंज निवासी श्यामलाल की थोक एजेंसी मयूरी फार्मास्यूटिकल को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते अंदर लगे जाल को तोड़कर दुकान में घुसे। चोरों ने गल्ले में रखी करीब पांच हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर उनका लैपटॉप छत पर छोड़ गए। इसके बाद चोरों ने दुकान की पहली मंजिल पर बने लाला तेली बजरिया निवासी सरकारी ठेकेदार गौतम शर्मा के ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर रैक का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये और अंदर रखे बैग से 18 हजार रुपये चोरी कर लिए। गौतम शर्मा के मुताबिक कार्यालय का अन्य सामान भी गायब है। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें