फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में महिला ने खाया जहर, पुलिस के फूले हाथ-पांव

Tue, 25 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल और प्रेमी, फिर घर वालों से ठुकराई गई युवती ने महिला थाने में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो महिला थाने में मौजूद महिला पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी मिर्जापुर क्षेत्र में हुई थी। बताते हैं कि ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। एक व्यक्ति ने उसे सहारा दिया। वह कोर्ट मैरिज करने बहाने उसको लेकर शहर आ गया, लेकिन वह रुपया लाने का बहाना करके उसे छोड़कर चला गया। परेशान युवती देर रात महिला थाना पहुंच गई। जहां उसे पनाह मिली। महिला इंस्पेक्टर नीलम मिश्रा ने उसके बयान कोर्ट में कराने की कोशिश की लेकिन वहां उसके बयान नहीं हो पाए। इस पर उसे फिर से थाने ले जाया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि यदि तुम्हारे मामले में कोई निस्तारण नहीं होता है, तो तुम्हे नारी निकेतन जाना पड़ सकता है। इसके बाद वह गुमसुम हो गई। सोमवार शाम लगभग पांच बजे उसने अपने थैले में रखी कीटनाशक की दवा निकालकर पी ली।  कुछ देर बाद जब उसे उल्टियां होने लगीं, तब फिर  महिला पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर हरीश राजपूत ने भी उसके बयान नोट किए और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। 
0000000000000 
वर्जन-
महिला रात में लावारिस की तरह शहर में घूम रही थी, महिला पुलिस उसे थाने ले गई। जहां उसने बताया पति द्वारा छोड़े जाने की बात बताई थी। उसे कोर्ट में बयान दिलवाने के लिए महिला पुलिस ले गई, लेकिन वहां बयान नहीं हो पाए। घर वाले भी उसे ले जाने को तैयार नहीं हैं। इसलिए वह डिप्रेशन में आ गई और उसने कोई कीटनाशक ले लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत में सुधार हो रहा है। यदि महिला तहरीर देगी तो कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल उसके घर वालों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबी सिंह, पुलिस अधीक्षक 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें