फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकसूदापुर में ट्रक ने युवक को कुचला

Sun, 13 Dec 2015 11:24 PM IST
मकसूदापुर/बंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार दोपहर एक युवक साइकिल से बंडा से मकसूदापुर की ओर जा रहा था। शारदा नहर पुल पर उसे एक गन्ने से भरे ट्रक के चालक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचे। देर रात युवक की शिनाख्त मकसूदापुर के गंगाराम उर्फ कुंदन के रूप में की गई। कुंदन के पत्नी कुसुमा देवी के अलावा चार साल की बेटी शिवानी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें