जिला अस्पताल की पुलिस चौकी दो सप्ताह से इंचार्ज के बिना चल रही है। इससे वहां की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। मरीजों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों की सुरक्षा के लिए जिला अस्पताल में एक चौकी बनाई गई है। खास बात यह है कि इस सेंसटिव चौकी पर कोई चौकी इंचार्ज ही कार्यरत नहीं है। इससे वहां पर आए दिन समस्याएं खड़ी होती रहती हैं। जिला अस्पताल की चौकी पर सब-इंस्पेक्टर सीताराम कार्यरत थे। उन्हें पुलिस के रिक्रूटों को पढ़ाने के लिए मुरादाबाद भेज दिया गया है। इससे 12 मार्च से चौकी पर दूसरा इंचार्ज सोमवार तक नहीं भेजा गया। वहां पर कार्यरत दो पुलिसकर्मी अधिक ड्यूटी का रोना रहते हैं।