फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश भइया मामले में पीड़िता के बयान हुए

Thu, 30 Apr 2015 11:11 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम के संचालक रमेश भइया के मामले में पीड़िता ने बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए हैं। लखीमपुर के गौरीफंटा थाना क्षेत्र की एक महिला ने रमेश भइया उनकी पत्नी विमला सक्सेना और पुत्र मोहित के विरुद्ध अपनी पुत्री की हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए सीजेएम की कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। इस प्रार्थना पत्र को सीजेएम शैलेंद्र पांडेय ने खारिज कर दिया था। इसके बाद महिला ने यही आरोप लगाते हुए पिछले दिनों अदालत में इस्तगासा दायर किया था। इसी इस्तगासा में बृहस्पतिवार को महिला ने अदालत में बयान दर्ज कराए हैं। इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 19 मई नियत की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें