फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Dec 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव नारायनपुर में बुधवार को 30 वर्षीय रमादेवी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह फांसी से लटकना बताई गई है।
विज्ञापन

 मृतका के भाई मुकेश ने बताया कि उसने अपनी बहन रमा की शादी आठ साल पहले संजय कुमार से की थी। शादी के बाद ही ससुराल वाले रमा को प्रताड़ित करने लगे थे। ससुराल वालों ने रमा की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकेश की तहरीर पर रमा के पति संजय, सास निर्मला, ससुर मानसिंह, देवर विजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के मायके वाले पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए। रमा के एक बेटी सात वर्षीय कोमल और पांच वर्षीय बेटा गोलू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें