फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर दूसरी शादी करने का आरोप

Sun, 02 Aug 2015 09:32 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव महारानी गंज निवासी रामाधीन की पुत्री मधुलता ने महिला आयोग और मुख्यमंत्री सहित कई अधिकारियों को पत्र भेजकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मधुलता ने पत्र में बताया कि लगभग 20 वर्ष पूर्व उसकी शादी पुवायां के गांव सुजानपुर निवासी छंगालाल से हुई थी। उसका एक 12 वर्षीय पुत्र भी है। आरोप है कि  तीन माह पूर्व पति ने उसे जानकारी दिए बगैर दूसरी शादी कर ली। कुछ दिन पूर्व वह महिला को घर ले आया, तब उसे पति के दूसरी शादी कर लेने की जानकारी मिली। विरोध करने पर पति ने मारपीट शुरू कर दी और घर से भगा दिया। उसने पुवायां कोतवाली में तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। महिला ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें