फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटने में नशेड़ी पति गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में शराबी पति ने पत्नी की पिटाई 
विज्ञापन

कर दी जिससे कॉलोनी में हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने 100 डायल पुलिस को सूचना 
कर दी। पांच मिनट के अंदर पहुंची 100 डायल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर 
कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसका 151 में चालान कर दिया।
कांशीराम कॉलोनी निवासी कैलाश पुत्र पूरनलाल शराब पीने का आदी है, जिस कारण वह 
आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता रहता है। कई बार वह नशे की हालत में कॉलोनी में 
गाली-गलौज करते हुए गदर काट चुका है। बृहस्पतिवार रात लगभग 11.30 बजे वह 
शराब के नशे में घर पर पहुंचा तो पत्नी ने विरोध किया। इस पर उसने गाली-गलौज करते 
हुए पत्नी का पीटना शुरू कर दिया। गाली-गलौज वह पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर 
कालोनी में हंगामा खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने मामले की जानकारी 100 डायल पुलिस 
को दे दी। सायरन बजाती हुई 100 डायल पुलिस पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई और 
पत्नी की पिटाई कर रहेे कैलाश को हिरासत में ले लिया और उसे कोतवाली पुलिस की 
सुपुर्दगी में दे दिया। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक उसकी पत्नी 
का कोतवाली में  आने का इंतजार किया और उसे भी समझाया कि शराब पीकर झगड़ा न 
करे लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं होने पर उसका 151 में चालान कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें