फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने दो यात्रियों को बनाया शिकार

Thu, 03 Mar 2016 11:48 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग रोडवेज बसों में जहरखुरान गिरोह का शिकार हुए दो यात्रियों को बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के थाना लाला झारा क्षेत्र के गांव रामपुर बाबली निवासी 20 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह पानीपत (हरियाणा) में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बुधवार शाम वह घर जाने के लिए पानीपत से रोडवेज बस में सवार हुए। बस में एक अनजान व्यक्ति ने उनसे दोस्ती कर ली और और अपनी बातों उलझाकर धर्मेंद्र को गुटखा खिला दिया। इसके बाद धर्मेंद्र बेहोश हो गए। वह अनजान व्यक्ति जहरखुरान गिरोह का सदस्य था, जो धर्मेंद्र के तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गया। रोडवेज बस चालक धर्मेंद्र को बेसुध पकड़ा देखकर नेशनल हाईवे पर मौजमपुर के पास फेंक गया। गांव मौजमपुर के महेश नाम के व्यक्ति ने धर्मेंद्र को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। उधर, रोडवेज बस अड्डा पर बृहस्पतिवार सुबह जहरखुरान गिरोह का शिकार 30 वर्षीय अज्ञात युवक बेहोशी अवस्था में पड़ा मिला। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से कोई सामान नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक उसे भी जहरखुरान गिरोह के लोगों ने लूट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें