फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शराब बेच रहा सेल्समैन गिरफ्तार

Wed, 02 Dec 2015 12:14 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मद जई में मंगलवार को बंदी के दौरान घर में शराब बेच रहे सैल्समैन को पुलिस ने 124 देशी शराब के पौव्वा के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहम्मद जई में रहने वाले संजय गुप्ता बिजलीपुरा में देशी शराब की दुकान पर सैल्समैन हैं। चुनाव में शराब बंदी के दौरान सुबह अपने घर में शराब बेचते हुए पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 124 पौव्वा बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया।
000
प्रत्याशी पति शराब बांटते गिरफ्तार
जैतीपुर/खेड़ा बझेड़ा। क्षेत्र के गांव छेदापट्टी में सोमवार की रात पुलिस ने प्रत्याशी पति को वोटरों को शराब बांटते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 230 पौव्वा अरुणाचल प्रदेश की बनी हुई शराब बरामद हुई। निजी मुचलके पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव छेदापट्टी निवासी बागेश यादव की पत्नी सुनीता यादव प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि बागेश वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांट रहे हैं। पुुलिस ने छापामारी करके चार पेटी में 230 पौव्वा बरामद किए। बरामद की गई शराब अरुणाचल की बनी हुई है। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि बरामद शराब वोटरों को बांटने के लिए लाई गई थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में कोई शराब बांटते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें