फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने किराना व्यापारी से एक लाख रुपये लूटे

Wed, 20 Sep 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में मंगलवार रात हमजापुर चौराहे के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने किराना व्यापारी और उनके नौकर को तमंचे की बट से पीट कर लहूलुहान करने के दौरान एक लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया और भाग गए। घटना से व्यापारियों में दहशत है। लूट के शिकार दोनों व्यक्ति दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। पुलिस ने व्यापारी के बेटे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कस्बा निगोही निवासी तेजेंद्रपाल सिंह की हमजापुर चौराहे के पास ग्लोबल प्रोविजन स्टोर के नाम से किराने की दुकान है। मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे वह दुकान बंद कर नौकर 18 वर्षीय अजय सक्सेना के साथ बाइक से अपने घर के लिए चले। वह बमुश्किल दो सौ मीटर चल पाए थे तभी पीछे से अपाचे बाइक सवार तीन लुटेरोें ने व्यापारी की बाइक को ओवरटेक करकट मारकर गिरा दिया। व्यापारी के गिरते ही एक लुटेरे ने बाइक से उतरकर व्यापारी से एक लाख रुपये से भरा थैला छीनने की कोशिश की, जबकि दूसरा हाथ में तमंचा लेकर खड़ा हो गया। एक लुटेरा बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। व्यापारी से थैला छीनने में गुत्थम-गुत्था होते देख दूसरे लुटेरे ने तमंचे की बट से और दूसरे लुटेरे ने हॉकी से दोनों पर प्रहार करना शुरू कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। इसके बाद लुटेरे रुपयों से भरा थैला लेकर हमजापुर की तरफ कस्बे के अंदर से होकर भाग गए। घटना की जानकारी घायल व्यापारी ने परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। तेजेंद्रपाल सिंह और उनके नौकर अजय सक्सेना को भतीजे सतविंदर ने रात में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से परिजन बाद में दोनों को प्राइवेट अस्पताल ले गए। बुधवार सुबह व्यापारियों के साथ तेजेंद्रपाल के बेटे अरविंदर सिंह ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें