फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोल ने होने पर किसानों ने किया हाईवे जाम

Mon, 02 Mar 2015 11:39 PM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना तोल न होने पर किसानों के धैर्य का बांध टूट गया और उन्होंने मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान शाहजहांपुर जा रहे एसडीएम पद्म सिंह की गाड़ी भी हाईवे पर जाम में फंस गई। जब तक पुलिस कुछ कर पाती शाहजहांपुर की दिशा में जाती रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ियों से उतरे जवानों ने उतरकर लाठियां फटकार कर जाम लगा रहे किसानों को खदेड़ कर हाईवे पर लगे आड़े तिरछे लगे ट्रैक्टर ट्रॉलियों को हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान किसानों का आरोप था कि मिल प्रशासन द्वारा गन्ने की तोल में जमकर धांधली और भेदभाव किया जा रहा है। गन्ना माफिया को विशेष सुविधा दी जा रही है जबकि होली के बावजूद किसानों का गन्ना नहीं तुल पा रहा है। इस दौरान राजेश कुमार, परशुराम, नन्हें, रमनपाल, रामऔतार, नरेंद्र, दीनदयाल, सुरेश सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


- गन्ना तोल में कुछ समय के लिये व्यवधान आस गया था। वर्तमान में टोकन जारी किये जा रहे हैं। किसानों का गन्ना नियमित तरीके से लिया जा रहा है।
- बीके अवरोल, प्रधान प्रबंधक, तिलहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें