फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताई के साथ गंगा नहाने गई बालिका की डूबकर मौत

Tue, 15 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बझेड़ा भगवानपुर के जितेंद्र सिंह की सात वर्षीय बेटी तनु सोमवार सुबह भाई आयुष और ताई सुमन के साथ गंगास्नान करने बेला डांडी गई थी। सुबह करीब आठ बजे नहाने के लिए सुमन का हाथ पकड़कर तनु और आयुष गंगा में उतरे लेकिन जल अधिक होने के कारण तीनों डूबने लगे। आसपास के लोगों ने सुमन और आयुष को तो बचा लिया लेकिन तनु का कोई अता पता नहीं चला। करीब पांच घंटे बाद गोताखोरों की मदद से तनु का शव निकाला जा सका। सुमन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें