फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहबाजनगर चौकी इंचार्ज सहित पूरा स्टाफ लाइन हाजिर

Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी केबी सिंह ने रविवार रात थाना सदर बाजार की शहबाजनगर चौकी के इंचार्ज सहित पूरे स्टाफ को लाइनहाजिर कर दिया है। आरोप है कि पूरा स्टाफ मिलकर क्षेत्र में सट्टा और अवैध खनन को नहीं रोक पा रहे थे। एसपी ने यह कार्रवाई शिकायत मिलने पर जांच के बाद की है।
विज्ञापन

शहबाजनगर चौकी पर सब इंस्पेक्टर सुनील यादव व कांस्टेबल फतेह सिंह, पुनीत, हरिशंकर तैनात थे। क्षेत्र के कुछ लोगों के जरिए एसपी को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि शहबाजनगर चौकी का पूरा स्टाफ सट्टा कराने के साथ ही अवैध खनन में शामिल है। शिकायतों पर गौर करते हुए  एसपी ने मामले की गोपनीय जांच कराई तो उसमें सट्टे में मिलीभगत उजागर हुई, हालांकि चौकी का स्टाफ अपने को पाक-साफ बताता रहा लेकिन मामले की सच्चाई से रूबरू होने के बाद एसपी ने चौकी इंचार्ज समेत पूरे स्टाफ को लाइन में आमद कराने के आदेश जारी कर दिए। एसपी का कहना है कि चौकी का स्टाफ  इसके अलावा अपराधियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें