रविवार की सुबह जमुका गांव में छप्पर के विवाद को लेकर जमकर फायरिंग हुई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना से गांव में दहशत है। थाना क्षेत्र के जमुका गांव निवासी राम गोपाल ने पुलिस को बताया कि छप्पर के विवाद को लेकर उसका गांव के दो लोगों से विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत पूर्व में भी पुलिस को की गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। राम गोपाल का आरोप है कि पुलिस से साठगांठ कर दोनों दबंगों ने शनिवार की रात को दरवाजे पर उत्पात मचाया फिर रविवार को जमकर फायरिंग की। सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन दबंगों पर पुलिस की मेहरबानी के चलते कोई कार्रवाई नहीं है।