गांव मढ़िया दीनातारा निवासी रामचंद्र सिंह यादव गांव के पास स्थित खेत पर नलकूप की बोरिंग करा रहे हैं। शनिवार रात आधा दर्जन से अधिक चोर नलकूप के पाइप चोरी करने खेत पर जा पहुंचे। खेत पर रखवाली के लिए मौजूद श्रमिक ने चोरों को देखा तो वह शोर मचाता हुआ मौके से भाग खड़ा हुआ।
श्रमिक ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी दी तो गांव के लोगों ने फायरिंग कर दी। चोरों ने भी जवाबी फायरिंग करना शुरू कर दिया, लेकिन गांव के लोगों की ज्यादा संख्या के कारण चोर मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद गांव के लोग निर्माणाधीन नलकूप पर पहुंचे और आसपास चोरों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गांव के लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने भी चोरों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली पर कोई सूचना नहीं दी गई है।