क्षेत्र के गांव कजरी नूरपुर में रहने वाले मुनीश के घर बेटे के नामकरण
संस्कार में 12 दिसंबर की रात हुई नौंटकी के दौरान लोगों द्वारा फायरिंग
करने से दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। बाद में घायलों को
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को मुनीश के बेटे के
नामकरण के दौरान उन्होंने घर में दावत का आयोजन किया था। दावत के बाद घर के
बाहर नौटंकी का आयोजन किया गया। इसमें शाहबाद क्षेत्र के गांव मिरगापुर से
छह नर्तकियों को डांस के लिए बुलाया गया था। एक गाने पर डांस के दौरान
ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी।
फायरिंग में मिरगापुर के बीनू और गांव में
रहने वाले सुरजीत को छर्रे लग गए। दो लोगों के घायल होने से नौटंकी में
अफरातफरी मच गई।
घायल सुरजीत को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि बीनू
नर्तकियों के साथ अपने गांव चला गया। बाद में फायरिंग करने वालों का घायलों
से समझौता हो गया। थाना प्रभारी केके यादव ने बताया कि फायरिंग होने की
सूचना मिली थी लेकिन शिकायत लेकर थाने कोई नहीं आया।
पता लगा है कि मामले
में समझौता हो गया है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।