जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को बंदी बना कर जेल भेज दिया। बता दें कि क्षेत्र के गांव अजीजपुर में रहने वाले वीरेंद्र गत तीन फरवरी को रात आठ बजे गांव के पूर्व अपने ट्यूवबेल पर लेटा था तभी गांव के ही रामगोपाल, पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव मकरंदापुर निवासी अजय, इसी थाना क्षेत्र के गांव गौहरपुर निवासी नरसिंह ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर किए। गोली वीरेंद्र के पैर में लगी। घायल वीरेंद्र के छोटे भाई आशीष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को पुलिस ने रामगोपाल को गांव संडा स्थित एक बैंक से बंदी बनाकर जेल भेज दिया।