फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से धोखाधड़ी कर पंद्रह हजार ठगे

Mon, 01 Feb 2016 09:03 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी बांकेलाल की पत्नी रामवती ने अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत उसके बैंक खाते में रुपये आए थे। कुछ दिन पूर्व एक गांव निवासी एक महिला और नगर पंचायत के एक सदस्य ने उसे बैंक बुलाया और जालसाजी कर बिना बताए उसके खाते से पच्चीस हजार रुपये निकाल लिए। अगले दिन दस हजार रुपये उसके घर भेज दिए। जब उसे जानकारी हुई तो उसने रुपये वापस करने को कहा तो सदस्य और महिला ने कहा की योजना का लाभ दिलवाने में उन लोगों के रुपये खर्च हुए हैं। उसे धमकी दी गई कि फिर से रुपए मांगे तो दिए गए 10 हजार रुपये भी छीन लिए जाएंगे। महिला ने डीएम और जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें