फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू की हत्या की सूचना देकर पुलिस को छकाया

Thu, 21 Sep 2017 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू की हत्या किए जाने की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने सूचना देने वाले और उसके बेटे को पुलिस ने जमकर फटकारा। गावं कुंवरपुर निवासी अरुण कुमार बृहस्पतिवार दोपहर अपनी पत्नी प्रेमलता को पीट रहा था। मारपीट के दौरान अरुण की मां ने पति खेमकरन को फोन कर बताया कि अरुण बहू को मार रहा है। इस पर खेमकरन ने यूपी-100 पर फोन कर सूचना दे दी कि बेटे ने बहू को मार दिया है। यूपी-100 से मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस गांव कुंवरपुर पहुंची तो पता चला कि मामला मारपीट का है। इस बीच खेमकरन भी घर आ पहुंचा। पुलिस खेमकरन और अरुण को कोतवाली ले आई। अरुण को पत्नी को पीटने पर और खेमकरन को झूठी सूचना पुलिस को देने पर कड़ी फटकार लगाई गई।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें