फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने का भंडाफोड, सात गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
fake license
विज्ञापन
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का भंडाफोड़  करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने सिंधौली पुलिस टीम के साथ मिलकर फर्जी शस्त्र लाइसेंस का भंडाभोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन लोगों के पास से फर्जी शस्त्र लाइसेंस के नाम पर खरीदे गए शस्त्र भी बरामद हुए हैं। इस प्रक्रिया में कचहरी के एक बाबू का नाम भी सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस जालसाजी का भंडाफोड़ करने वाली टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बबक्करपुर निवासी संजय सिंह यादव व उसके भाई लालाराम और झनकार सिंह ने पूछताछ में बताया कि उनके पास जो शस्त्र और लाइसेंस बरामद हुए हैं, उन्हें थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महोलिया मुंडी निवासी अमर सिंह व  शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंदपुरम् कालोनी निवासी श्यामबिहारी ने बनवाकर दिए थे। वहीं गिरफ्तार अमर सिंह व श्यामबिहारी ने पूछताछ में बताया कि उनका तीसरा साथी जुगल किशोर जो इस समय जिला कारागार में बंद है, उसकी कचहरी में एक बाबू से सांठगांठ है और जुगल किशोर ने इसी बाबू के जरिए फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर दिए। जिन्हे उसने रुपये लेकर लोगों को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें